Categories: खेल कूद

इस दिग्‍गज खिलाड़ी को बनाया गया कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्‍तान

आईपीएल के सीजन 11 में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कप्तान विकेटकीपर दिनेश कार्तिक होंगे। वहीं रॉबिन उथप्पा को उप-कप्तान चुना गया है।  कोलकाता ने नीलामी के दौरान 32 वर्षीय कार्तिक को 7.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। कार्तिक को कप्तान चुने जाने के बाद उनके फैन्स काफी खुश हैं। शानदार बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए मशहूर दिनेश कार्तिक के पास कप्तानी करने का अनुभव है। वह घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु की टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने 2009-10 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तमिलनाडु के लिए कप्तानी की थी। कोलकाता की कप्तानी मिलने के बाद कार्तिक ने कहा कि वह अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करेंगे और वह काफी उत्साहित भी हैं। बता दें कि इससे पहले केकेआर की कप्तानी गौतम गंभीर करते थे, लेकिन इस बार वह टीम का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए फ्रेंचाइजी ने नया कप्तान चुना।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उथप्पा को कप्तान बनाने की मंशा जाहिर की थी। ऐलान से पहले उन्होंने कहा था कि कोलकाता के नए कप्तान की यह जिम्मेदारी होगी कि गौतम गंभीर ने जिस तरीके से टीम को लीड किया था और टीम का प्रदर्शन शानदार रखा था, उसे आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा, ‘केकेआर के लिए यह जरूरी है कि उन्होंने जिस तरह से गंभीर के ऊपर विश्वास दिखाया था, उसी तरह से नए कप्तान के ऊपर भी दिखाएं। मैं जब वर्तमान की केकेआर टीम को देखता हूं तो मुझे लगता है कि रॉबिन उथप्पा कप्तान के तौर पर सबसे बेहतर हैं।’

कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर की कप्‍तानी में 2012 और 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। चर्चा में रॉबिन उथप्‍पा व क्रिस लिन का नाम भी था, मगर अब इस सत्र में दिनेश कार्तिक पर यह जिम्‍मेदारी होगी। कार्तिक ने आईपीएल-2017 में गुजरात लायन्स की तरफ से खेला था। इस सीजन में उन्होंने 36.1 औसत के हिसाब से 361 रन बनाए थे। आईपीएल-2018 में कोलकाता का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से आठ अप्रैल (रविवार) के दिन होगा। सीजन का पहला मैच 7 अप्रैल को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago