Categories: दुनिया

मोसुल में लापता हुए सभी 39 भारतीय मारे गए, विदेश मंत्री के पास थे गलत खुफिया इनपुट

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को कहा कि इराक के मोसुल में लापता हुए 39 भारतीय मारे जा चुके हैं। उन्होंने यह बात राज्यसभा में कही। सुषमा ने बताया कि सोमवार को उन्हें जानकारी मिली कि 38 लोगों का डीएनए सैम्पल मैच हो गया है और 39वें व्यक्ति का 70 फीसदी मैच हुआ है। साथ ही, यह भी बताया कि शव जल्द ही भारत वापस लाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “जनरल वीके सिंह इराक जाएंगे और सभी 39 भारतीय नागरिकों का शव वापस लाएंगे। इराक से शव लेकर भारत आने वाला विमान सबसे पहले अमृतसर जाएगा, फिर पटना और फिर कोलकाता।” दरअसल, मोसुल से 39 भारतीयों के लापता होने की खबर सामने आई थी। उस वक्त विदेश मंत्री की तरफ से इराक की किसी जेल में भारतीय नागरिकों के बंद होने की संभावना जताई गई थी। ये सभी नागरिक साल 2014 से ही इराक से लापता हुए थे।

स्वराज ने मंगलवार को संसद में कहा कि भारत सरकार पिछले तीन सालों से 39 लापता भारतीयों को खोज रही थी। इस पूरे मिशन में इराक सरकार ने भारत की बहुत मदद की। उन्होंने कहा, “जनरल वीके सिंह इराक में 39 भारतीयों को खोजन के मिशन में गए। उनके साथ भारतीय राजदूत और इराक का अधिकारी भी था। तीनों बदूश के लिए निकले, क्योंकि हमें जानकारी थी कि बदूश में ये भारतीय हैं। जब वहां ये लोग भारतीयों को खोज रहे थे, तब एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि एक माउंट है, जहां कुछ लोगों को एक साथ दफनाया गया है। जब माउंट पर गए, तब वहां ऊपर से कुछ नहीं दिखा। तब इराक के अधिकारियों से डीप पेनिट्रेशन रडार मांगा गया, जिसकी मदद से नीचे तक देखा गया। तब पता लगा कि नीचे शव हैं। इराक की सरकार से परमिशन लेकर उसे खोदा गया और शव बाहर निकाले गए। उन शवों में लंबे बाल, कड़ा, जूते और ऐसे आईडी कार्ड मिले जो इराक के नहीं लगते थे। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि माउंट के अंदर से कुल 39 शव ही निकले।”

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago