मैं चाहता हूँ नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनें- मुलायम सिंह यादव

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने संसद भवन में अपने भाषण में कहा कि वो चाहते हैं कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें.

अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव ने कहा, “मेरी कामना है कि जितने माननीय सदस्य हैं, दोबारा फिर जीत जाएं. मैं ये भी चाहता हूं, हम लोग तो बहुमत से नहीं आ सकते हैं, प्रधानमंत्री जी आप फिर बने प्रधानमंत्री. हम चाहते हैं जितने सदन में बैठे हैं सब स्वस्थ रहें, सब मिलकर फिर सदन चलाएं.”

मुलायम सिंह ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं. प्रधानमंत्री जी आपने भी सबसे मिलजुल करके और सबका काम किया है. ये सही है कि हम जब-जब मिले, किसी काम के लिए कहा तो आपने उसी वक़्त आर्डर किया. मैं आपका यहां पर आदर करता हूं, सम्मान करता हूं, कि प्रधानमंत्री जी ने सबको साथ लेकर चलने का पूरा प्रयास किया.”

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं, मेरी कामना है कि सदन के जितने माननीय सदस्य हैं दोबारा फिर से जीत जाएं, मेरी ये भी कामना है कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें.”

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अहम राजनीतिक दल है और वह बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी की भाजपा के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने जा रही है. ऐसे में मुलायम के इस बयान पर उनके बेटे अखिलेश यादव से सवाल किए जा सकते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago