UP में मुफ्त होगी 12वीं तक पढ़ाई, लेकिन बच्चों को स्कूल ना भेजने वाले जायेंगे जेल

उत्तर प्रदेश सरकार इंटरमीडियट स्तर तक शिक्षा मुफ्त करेगी और इस बारे में जल्द घोषणा होगी । यह जानकारी प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने आज (24 फरवरी) दी। उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की एक सभा में कहा, ””योगी सरकार इंटर स्तर तक शिक्षा को नि:शुल्क करेगी। इसकी घोषणा जल्द ही होगी।” राजभर ने अपने बच्चों को विद्यालय न भेजने वाले माता पिता को जेल भेजने के मामले में कहा कि वह माता-पिता को चार महीने और समझाएंगे। उसके बाद बच्चे को स्कूल नहीं भेजने वाले माता-पिता पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भिजवाएंगे। उन्होंने कहा कि वह दो महीने से सभी अभिभावकों को समझा रहे हैं कि वे अपने बच्चों को पढ़ने के लिये विद्यालय भेजें क्योंकि बगैर स्कूल गये विकास की तरफ न तो अग्रसर हुआ जा सकता है और न ही नौकरी मिल सकती है। उन्होंने भाजपा से तल्खी को लेकर पूछे जाने पर कहा कि 2019 में भाजपा से तालमेल कर चुनाव लड़ेंगे । मंत्री ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन के लिये मुस्लिम नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कहा कि योगी सरकार में मुसलमानों के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है ।

इधर शनिवार (24 फरवरी) को ही मंत्री ओम प्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट टीम के चार सदस्य एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये। यह घटना उभांन मोड़ के पास हुई। मंत्री के साथ चल रहे एस्कॉर्ट गाड़ी को एक मोटरसाइकिल के साथ संभावित टक्कर को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाना पड़ा। इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में लगे लोग समेत 4 लोगों को मामूली चोटें आईं।

बता दें कि ओम प्रकाश राजभर पहले भी कह चुके हैं कि जो मां-बाप अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं उन्हें पांच दिन तक थाने में बिठाया जाएगा। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में कहा था, ‘‘मैं अपने मन का कानून बनाने वाला हूं। जिस गरीब का बच्चा विद्यालय नहीं जाएगा, उसके मां-बाप को पांच दिन थाने में बैठाऊंगा। ना पानी पीने दूंगा और ना ही खाना खाने दूंगा।’’ उन्होंने कहा था कि बिना पढ़े गरीबों का भला नहीं होने वाला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago