बेल्थरा रोड- पीएम मोदी और सीएम योगी पर विडियो बना कर की आपत्तिजनक टिप्पणी, एक आरोपी गिरफ्तार

बिल्थरारोड-  सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और  सीएम योगी समेत देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में  पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

साथ ही एक आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दैनिक जागरण की खबर के मुताबिक   भीमपुरा थाना क्षेत्र के बाराडीह लवाई पट्टी के कुछ युवकों ने एक मिनट पचास सेकेंड का एक वीडियो बनाया।

इस विडियो के वायरल  वायरल होते ही क्षेत्र में वीडियो बनाने वाले की खोजबीन होने लगी। वीडियो में दिखने वाले युवकों की पहचान होने पर भाजपा के पूर्व भीमपुरा मंडल अध्यक्ष धर्मदेव ¨सह ने पुलिस को वीडियो सौंपते हुए इन सभी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

साथ ही नामजद तहरीर दी। वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान बाराडीह लवाई पट्टी निवासी शाहिल उर्फ शेरू, इन्दल कुमार, अनिल कुमार, शनि कुमार के रूप में की जा रही है।  थानाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ शर्मनाक है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

7 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago