दो IAS के एक साल पुराने पत्र को लेकर मचा बवाल, ये है पूरा मामला

बलिया – यूपी  में दो आईएएस के पुराने पत्र को लेकर बवाल मच हुआ  है।  2017  में शासन को लिखे गए पत्र के अब सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया है । इस पत्र के सामने आने के बाद एक बार फिर 2017 का मामला तूल पकड़ने की अटकलें लगायी जा रही हैं। हालांकि पत्र को लेकर उस IAS अधिकारी ने फिलहाल कोई बयान देने से मना कर दिया है जिनका जिक्र उस पत्र में है।

मामला यूपी की प्रमुख सचिव महिला कल्याण रहीं और फिलहाल छुट्टी पर चल रही रेणुका कुमार और वर्तमान समय में बलिया में जिलाधिकारी पद पर तैनात भवानी सिंह खरगौत का है।

दरअसल 2017 में भवानी सिंह बागपत के डीएम हुआ करते थे। तब उन्होंने रेणुका कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। रेणुका कुमार जब प्रमुख सचिव थीं तब भवानी सिंह महिला कल्यण विभाग के निदेशक पद पर थे। खरगौत ने रेणुका कुमार को भ्रष्टाचार का आरोप ल गाते हुए भ्रष्टाचारी कहा था, जिसके बाद रेणुका कुमार ने शासन को पत्र लिखकर भवानी सिंह खरगौत को विकृत मानसिकता वाला बताया था।

2017 में भेजा गया यह पत्र नौ पन्नों का था, जो अब सामने आया है। इस पत्र के सामने आने के बाद जब कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले डीएम बलिया भवानी सिंह खरगौत से सवाल हुआ तो वह इतना कहकर टाल गए कि रेणुका कुमार उनकी अधिकारी हैं और कुछ कहने से इनकार कर दिया।

रेणुका कुमार फिलहाल छुट्टी पर चल रही हैं। उनके पति सुशील कुमार भी आईएएस हैं, जो फिलहाल केन्द्र में हें और यूपी व केन्द्र में उनकी इमेज अच्छी है। उनका नाम ईमानदार अफसरों में लिया जाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago