Categories: मनोरंजन

‘मुल्क’ पर नहीं बल्कि मजहब पर आधारित है यह फिल्म, पढ़ें रिव्यू

मुंबई: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की बहुचर्चित फिल्म मुल्क रिलीज होने से पहले काफी चर्चा में रही। यह फिल्म 3 अगस्त यानी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। आपको बता दें कि इस फिल्म में हिंदू-मुस्लिम जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। इस कारण से यह फिल्म रिलीज होने से पहले विवादों से भी जुड़ी रही। लेकिन मुंबई कोर्ट ने इसे समय पर रिलीज करने की इजाजत दे दी।

फिल्म ‘मुल्क’ की कहानी उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले एक मुस्लिम परिवार की है जिसके मुखिया मुराद अली मोहम्मद (ऋषि कपूर) हैं। कुछ ऐसी परिस्थितियां आती हैं जिसमें उनका बेटा शाहिद मोहम्मद (प्रतीक बब्बर) आतंकी गतिविधियों में उलझा हुआ पाया जाता है। जिस कारण पूरे परिवार को समाज के हमले का शिकार होना पड़ता है। इस गलत व्यवहार की वजह से मुराद अली की बहू आरती मल्होत्रा (तापसी पन्नू), जिनका विवाह शाहिद के बड़े भाई से किया जाता है, वह परिवार के सम्मान के लिए कोर्ट में केस लड़ती हैं।

कोर्ट में आरती का सामना मशहूर वकील संतोष आनंद (आशुतोष राणा) से होता है। कहानी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते हैं और अंततः एक ऐसे नोट पर वह खत्म होती है जो कि काफी दिलचस्प है। फिल्म को समाज की सोच के अनुसार ही लिखा गया है। करिदार की बात करें तो हर एक्टर ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। ऋषि कपूर से लेकर आशुतोष राणा अपने किरदार के साथ जस्टिस करते नजर आए हैं।

वहीं, प्रतीक बब्बर भी सहज अभिनय करते हुए दिखाई दिए हैं। तापसी पन्नू ने अपनी एक्टिंग से एक बार फिर साबित कर दिया कि एक्टिंग में मामले में उन्हें पीछे छोड़ना मुश्किल है। फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले एक दम दमदार है। लेकिन इसकी कमजोर कड़ी फिल्म की लेंथ हो सकती है। वहीं, प्रतीक बब्बर अन्य कलाकारों के मुकाबले थोड़े वीक नजर आए हैं। फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपये के करीब है। अब देखना ये है कि रिलीज के बाद फिल्म सिनेमाघरों पर क्या कमाल कर पाती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago