मुन्ना बजरंगी हत्या: पूर्वांचल के पूर्व सांसद सहित कई को क्लीन चिट!

पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी हत्याकांड की चार्जशीट तैयार हो गई है। नौ अक्तूबर से पहले पुलिस को यह कोर्ट में दाखिल करनी है। सूत्रों की मानें तो जांच में पुलिस ने पूर्वांचल के पूर्व सांसद और रिटायर्ड सीओ आदि को क्लीन चिट दे दी है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है। बजरंगी की पत्नी ने इन सभी पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। विवेचक एसपी सिंह का कहना है कि चार्जशीट तैयार हो गई है, एक-दो रोज में ही उसे न्यायालय में दाखिल कर दिया जाएगा।

बागपत जिला जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या का आरोप जेल में ही बंद वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश सुनील राठी पर लगा था।

तत्कालीन जेलर ने उसके खिलाफ बजरंगी की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसी दौरान बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने भी तहरीर दी थी, जिसमें पूर्वांचल के पूर्व सांसद धनन्जय सिंह, रिटायर्ड सीओ जेएन सिंह, उनके पुत्र प्रदीप सिंह और ठेकेदार विकास आदि पर पति की हत्या कराने का आरोप लगाया था।

तीन माह तक चली बजरंगी हत्याकांड की विवेचना में विवेचक ने सौ से अधिक जेल में बंद बदमाशों, जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए थे। अब मुकदमे की चार्जशीट तैयार हो गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अपनी जांच में सीमा सिंह के आरोपों को गलत पाया।

आरोपित पूर्व सांसद, रिटायर्ड सीओ, उनके पुत्र और ठेकेदार का घटना में शामिल होना नहीं पाया गया है। इसलिए उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago