भाजपा को हराने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हूँ- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ किया है कि वे बीजेपी से मुकाबला करने के लिए विपक्षी एकजुटता की खातिर किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।  एक नीजि चैनल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने कहा कि देश को बचाने के लिए वे कोई भी त्याग कर सकते हैं। अखिलेश ने संकेत दिया कि बड़े गठबंधन को बड़ा स्वरूप देने के लिए उनसे जो भी संभव होगा, वो करेंगे।

उन्होंने मायावती की पार्टी बीएसपी के साथ संबंध अच्छे होने का भी हवाला दिया। अखिलेश ने कहा, मायावती के साथ उनका एक ही मंच साझा करने का वक्त आएगा, नहीं आएगा, इसके बारे में अभी वो कुछ नहीं कह सकते। लेकिन बीएसपी के साथ संबंध अच्छे हैं, अब आगे ये कैसे बढ़ते हैं, देखिए।

कभी अखिलेश के ‘बुआ’ कहने पर पर नाराजगी जताने वालीं मायावती के लिए भी अब बीजेपी ही ‘राजनीतिक दुश्मन नंबर 1’ है। इसका सबूत मायावती गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन के एलान के साथ दे चुकी हैं।

‘बुआ’ ने दरियादिली दिखाई तो ‘भतीजा’ भी भला कहां पीछे रहता।गठबंधन के नेता के सवाल पर अखिलेश ने कहा, ‘गठबंधन का नेता कौन हो, कौन लीड करे, यह बातें बाद में है।

भारत देश में हमें समझाया गया है कि यहां त्याग से बढ़कर कुछ नहीं होता। देश बचाने के लिए अगर कोई त्याग करना पड़े तो तो मै सबसे पहले करने को तैयार हूं। इसके लिए कोई राजनीतिक दल कहे चाहे ना कहे।

साभार- आज तक

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

20 hours ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

6 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago