बलिया- केबिनमैन हत्याकांड में जीआरपी एसओ को हटाया गया

पिछले महीने हुए केबिनमैन हत्याकांड का खुलासा करने में विफल रहे एसओ जीआरपी उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को अधिकारियों ने लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह पर इंस्पेक्टर राजा भईया की तैनाती की गयी है।

बता दें की स्थानीय रेलवे स्टेशन से सटे पश्चिमी केबिन पर तैनात केबिनमैन शैलेश तिवारी की छह फरवरी की रात लोहे की राड से पीटकर हत्या कर दी गयी। मूल रुप से देवरिया जिले के रहने वाले शैलेश की हत्या के बाद रेलकर्मियों में आक्रोश फैल गया। ट्रेन के गुजरने के दौरान रेल फाटक को बंद करने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने हमला कर रेलकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। शैलेश की हत्या रेलवे गेट के नहीं खुलने के कारण हुई, जिसका मुकदमा जीआरपी थाने में दर्ज हुआ।

हत्यारों को पकड़ने के लिये स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगायत मंडल व जोन तक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों से मांग की। हालांकि रेल पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी। जांच के घेरे में सबसे अधिक शहर के ई-रिक्शा चालक थे, लिहाजा दर्जनों को पकड़कर पूछताछ भी की गयी। काफी प्रयास के बाद भी रेल पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि घटना से महज कुछ दिनों पहले ही जीआरपी के नये थानाध्यक्ष ने चार्ज लिया था। एसपी रेलवे (गोरखपुर) अभिषेक यादव ने मंगलवार को एसओ जीआरपी उपेन्द्र श्रीवास्तव को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे ने नये एसओ के रुप में राजा भईया की तैनाती करने के साथ ही उन्हें केबिनमैन हत्याकांड का खुलासा करने का निर्देश दिया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…

4 minutes ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago