बेल्थरारोड ।उभाव- सिकंदरपुर मार्ग पर सोमवार की रात करीमगंज ग्राम के पास बाइक सवार युवकों ने तमंचे की नोक पर बाइक लूट लिया ।घटना को अंजाम देकर बाइक लुटेरे भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर बाइक लुटेरों की तलाश शुरू कर दिया है। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी अखिलेश वर्मा (28) देवरिया जिले के लाररोड से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस सिकंदरपुर की ओर जा रहा था कि करीम गंज के पास तीन बाइक सवार लुटेरों ने ओवर टेक कर रोक दिया तथा अखिलेश की कनपटी पर तमंचा सटाकर भयभीत करने के बाद बाइक लेकर भाग निकले ।पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है लेकिन समाचार लिखे जाने तक लुटेरे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके ।इस दुस्साहसिक वारदात से लोग दहशत में है ।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…