बीएचयू में छात्राओं ने फिर खोला मोर्चा, मेस प्रबंधन से नाराज थीं छात्राएं

वाराणसी का बीएचयू परिसर का माहौल सोमवार को एक बार फिर से गर्म हो गया. बीएचयू की छात्राओं ने इस बार हॉस्टल के मेस प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महिला महाविद्यालय के गेट पर धरना देने पहुंच गई और विश्वविद्यालय प्रशासन पर मेस के मैनेजमेंट में अव्यवस्था का आरोप लगाया. छात्राओं का कहना है कि छुट्टी होने के बावजूद उन्हें मेस का पैसा देना पडता है.

महाविद्यालय गेट पर धरना दे रही छात्रा आभा का कहना है कि परिसर में मौजूद दूसरे हास्टलों के मेस में छुट्टियों के दिनों में छात्रों को पैसा मेस का पैसा नहीं चुकाना पड़ता है, लेकिन उनके हॉस्टल में  ऐसी व्यवस्था नहीं हैं. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आश्वासन के बाद छात्राओं ने धरना समाप्त कर दिया है.

गौरतलब है पिछले कुछ महीनों में बीएचयू परिसर कई तरह के विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा है, लिहाजा सोमवार को छात्राओं के धरना देने की सूचना बीएचयू प्रशासन को मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए.

आनन- फानन महाविद्यालय गेट पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रों को आश्वासन दिया कि अब मेस मैनेजमेंट में मेस मैनेजर और छात्राएं ही आपसी बातचीत के द्वारा मेस को चलाएंगी. इसके बाद छात्राओं का आक्रोश शांत हुआ और धरना समाप्त हो गया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago