बलिया-कॉलेज प्रबंधक के घर पर लिखी जा रही थी कापियां

बोर्ड परीक्षा में नकल न हो ‌इसके लिए यूपी सरकार भरसक प्रयास कर रही है और कई कदम भी उठाए हैं लेकिन नकल माफियाओं पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। नकल मफि‌या किसी ने किसी तरीके से नकल कराने का इंतजाम ‌किए ले रहे हैं। ताजा मामला प्रदेश के बलिया जिले का हैं।

यहां पर गोरखपुर एसटीएफ और रसड़ा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुबह दो विद्यालयों में छापेमारी कर एक प्रबंधक के घर से 14 साल्व कापियां बरामद की।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सूचना मिली कि बालेश्वर दास इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा हो रही है लेकिन कॉलेज प्रबंधक के घर पर परीक्षा की कापियां लिखी जा रही हैं।

शिकायत मिलने पर गोरखपुर एसटीएफ और रसड़ा कोतवाली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान प्रबंधक के घर से 14 साल्व कापियां बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद एसटीएफ की टीम धर्मदेव दास इंटर कॉलेज रउराचवर गई जहां 19 साल्व कापियां बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया। नकल करने की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम, डीआईओएस अमरनाथ भी मौके पर पहुंचे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago