बिहार जा रही शराब की एक बड़ी खेप को बलिया पुलिस ने किया जप्त

बलिया। बलिया पुलिस द्वारा अबैध शराब माफियाओ व तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भारी सफलता मिली। पुलिस ने बिहार जा रही एक ट्रक व कार से लगभग करीब एक करोड़ रूपये के शराब के जखीरा को पकड़ा। वहीं इन वाहनों से पांच तस्करों को धर दबोचा। पुलिस की इस सफलता पर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र द्वारा पुलिस टीम को 15,000/- रू का पुरस्कार दिया गया।

पुलिस की माने तो मंगलवार की प्रात:काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को जरिये मुखबिर सूचना मिली की हरियाणा से होकर फेफना के रास्ते ट्रक व इनोवा लग्जरी वाहन से शराब की एक बड़ी खेज जो बिहार की तरफ जायेगी। जिसमें अबैध अंग्रेजी शराब ले जायी जा रही है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मय हमराह व प्रभारी स्वाट टीम मय टीम कटहल नाला के पास इनोवा को रोकने का प्रयास किया गया तो उन लोगों द्वारा गाड़ी की स्पीड बढ़ा कर बैरिया की तरफ भागने लगे जिसे चित्तु पाण्डेय चौराहे पर रोक लिया गया तथा इनके वाहन को चेक किया गया तो CRAZY ROMIO WHISKY (FOR SALE IN ARUNACHAL PRADESH ONLY) कम्पनी की 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई इस संबंध में इनोवा कार में बैठे तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि पीछे से आ रही ट्रक को रोका। जिसमें अवैध शराब लेकर हमलोग बैरिया के रास्ते बिहार ले जा रहे है, ट्रंक को कटहल नाला के पास रोका गया जिसमें से 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये, ट्रक की तलाशी ली गयी तो उसमें से 1171 पेटी में 56208 शीशी शराब (कुल अनुमानित कीमत 9944960 रु0) की बरामदगी अबैध अंग्रेजी शराब की बरामद की हुई

 

जिसमें पाँचों अभियुक्तों कुलदीप सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी बलीकुतबपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा, अऩिल कुमार वाल्मिकी पुत्र रणजीत सिंह निवासी शहर मालपुर थाना बाबुलली जिला सोनीपत हरियाणा, सोमवीर पुत्र अनुप सैनी निवासी कुतुबपुर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा,गुरुमेज सिंह पुत्र प्रकाश सिंह निवासी रोडगाँव थाना सफीदु जिला जिल्द हरियाणा, हीरा लाल पुत्र बलवन्त यादव निवासी दव्वन खेरी थाना गल्ला जिला कैथल हरियाणा से कड़ाई से पुछताछ की गयी तो इऩके द्वारा बताया गया कि हमलोग हरियाणा से अवैध अंग्रेजी शराब लाकर बिहार में ऊचे दामों पर बेच देते है।

पुलिस ने गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया । वहीं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। बरामद वाहनों को 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 week ago