बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 20 जनवरी से 30 जनवरी तक एक अभियान चलेगा। जनपद के सूचीबद्ध 11 अस्पतालों पर निशुल्क गोल्डन कार्ड बनेगा। जबकि जिले के सभी जनसेवा केंद्र पर 30 रुपए चार्ज देकर गोल्डन कार्ड बनवाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि जनसेवा केंद्र पर अधिक पैसे की वसूली करने की शिकायत पर गंभीर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ हरिनंदन प्रसाद को 8931062539 पर शिकायत करनी होगी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मिले निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने गोल्डन कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी को अभियान की प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में एक लाख 78 हजार लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है, जिसके सापेक्ष 26 हजार कार्ड बन चुके हैं।
यह अस्पताल है सूचीबद्ध
बलिया। आयुष्मान भारत कार्यक्रम के जिला कार्यक्रम समन्वयक चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, जनपद में 11 सूचीबद्ध अस्पताल है। महावीर हॉस्पिटल, जीवन ज्योति अस्पताल, अपूर्वा नर्सिंग होम, सिटी हॉस्पिटल, बलिया ट्रामा सेंटर, गौरव नर्सिंग होम, सत्या हॉस्पिटल, शारदा हॉस्पिटल और अशर्फी हॉस्पिटल सूचीबद्ध है,जहां प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मरीजों का निशुल्क इलाज होगा।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…