बिल्थरारोड – नहर के पास मिला 3 बोरा सरकारी राशन, मौके पर पहुचे अधिकारी !

बिल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहकुंण्डैल एवं बहोरवा खुर्द गांव के समीप नहर के पास 3 बोरी सरकारी राशन पकड़े जाने पर मचा हड़कंप मच गया।

उक्त खाद्यान्न 112 नम्बर पुलिस को बुलाकर उभांव थाने के हवाले कर दिए जाने की खबर है। उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि एसडीएम बिल्थरारोड को सूचित किया जा चुका है। आपूर्ति विभाग इसकी आकर जांच करेगा।

जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहकुंण्डैल एवं बहोरवा खुर्द गांव के समीप नहर के पास रविवार को तीन बोरी राशन पकड़ा। इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।

वही गांव के कुछ लोगों द्वारा पत्रकारों को सूचना दिया जहां ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी नादिर अंसारी द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया, और तीनों बोरी खाद्यान्न को उभांव पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु सिपुर्द कर दिया। अब देखना है जांच में क्या पोल खुलता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago