अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बेल्थारा रोड के रामलीला स्थित मैदान में रैली करते कहा कि मैं मलाई काटने वालों में से नहीं हूं। दलितों और पिछड़ों की लड़ाई जारी रहेगी। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 50 निशुल्क को¨चग सेंटर का बजट पास कराए। इसमें बिना किसी भेद-भाव के पिछड़ी व अति दलित वर्ग के बच्चे भी पढ़ेंगे। दूसरी कैबिनेट की बैठक में मैंने विकलांगों का पेंशन तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ रुपये करने का फैसला लिया। होमगार्ड यूनिफॉर्म बदलवा दिया गया। शिक्षा का स्तर सही किया और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जूता, मोजा व स्वेटर उपलब्ध कराया। ओमप्रकाश ने मंच संभाला तो पीएम और सीएम की सोच का बखान किया। कहा हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 तक सबको घर मुहैया कराया जाएगा। जिसको अब तक आवास नहीं मिला है वो अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें। कहा कि अगर कोई अधिकारी आप की बात नहीं सुनता है या आवास देने के ऐवज मे पैसे की मांग करता है तो आप मुझे बताओ। वह अधिकारी को सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा। योगी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पेंशन, शौचालय, आवास आदि में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत का कोटा निर्धारित कर दिया गया है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…