Categories: देश

टी 20 में भारत ने द. अफ्रीका को 7 रन से हराकर जीती सीरीज

विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में 7 रन से जीत दर्ज कर 3 मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.
विराट ब्रिगेड ने रचा इतिहास
विराट ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका की धरती पर एक ही दौरे में लगातार दो बाईलैटरल सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी इस धरती पर कोई भी भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई थी.
टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को छह मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से शिकस्त देकर 26 साल बाद इस धरती पर इतिहास रचा था और अब टी-20 सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल कर अफ्रीकी धरती पर अपना लोहा मनवाया है.
बिना विराट के टीम इंडिया ने जीती फाइनल की जंग
आपको बता दें कि केपटाउन के इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया अपने फाइटर कप्तान विराट कोहली के बगैर उत्तरी थी. लेकिन सुरेश रैना (43) और शिखर धवन (47) की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीका को 173 रनों का टारगेट दिया और जवाब में अफ्रीकी टीम भारतीय गेंदबाजों के आगे 165 रनों पर ढेर हो गई.
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत का प्रदर्शन
1. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज – साउथ अफ्रीका 2-1 से जीता
2. छह मैचों की वनडे सीरीज – भारत 5-1 से जीता
3. तीन मैचों की टी-20 सीरीज – भारत 2-1 से जीता

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago