बिल्थरारोड: कैबिनेट मंत्री बोले- मैं मलाई काटने वाले मंत्रियों में से नहीं

अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बेल्थारा रोड के  रामलीला स्थित मैदान में रैली करते कहा कि मैं मलाई काटने वालों में से नहीं हूं। दलितों और पिछड़ों की लड़ाई जारी रहेगी। हमने कैबिनेट की पहली बैठक में ही 50 निशुल्क को¨चग सेंटर का बजट पास कराए। इसमें बिना किसी भेद-भाव के पिछड़ी व अति दलित वर्ग के बच्चे भी पढ़ेंगे। दूसरी कैबिनेट की बैठक में मैंने विकलांगों का पेंशन तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ रुपये करने का फैसला लिया। होमगार्ड यूनिफॉर्म बदलवा दिया गया। शिक्षा का स्तर सही किया और प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को जूता, मोजा व स्वेटर उपलब्ध कराया। ओमप्रकाश ने मंच संभाला तो पीएम और सीएम की सोच का बखान किया। कहा हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 तक सबको घर मुहैया कराया जाएगा। जिसको अब तक आवास नहीं मिला है वो अपना ऑनलाइन आवेदन कर दें। कहा कि अगर कोई अधिकारी आप की बात नहीं सुनता है या आवास देने के ऐवज मे पैसे की मांग करता है तो आप मुझे बताओ। वह अधिकारी को सीधे बर्खास्त कर दिया जाएगा। योगी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि पेंशन, शौचालय, आवास आदि में दिव्यांगों के लिए चार प्रतिशत का कोटा निर्धारित कर दिया गया है।

इनपुट- दैनिक जागरण
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago