बालू लदे वाहनों से पुलिस कर रही अवैध वसूली

बलिया। जनपद में बालू लदे वाहनों से पुलिस द्वारा वसूली करना कोई नयी बात नहीं है। बालू के कालाबाजारी पर बहुत हद तक अंकुश लगाए जाने के बाद भी सरकारी तंत्र में लगे लोग बालू लादकर आ रहे ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों से अवैध वसूली करने से नहीं हिचक रहे है।

आलम यह है कि जनपद के एनएच 31 पर से बालू लादकर गुजरने वाले ट्रक और ट्रैक्टर वाहनों से क्षेत्र के दुबहर थाने की पुलिस द्वारा सुबह 4 बजे भोर में वसूली शुरू हो जा रही है। आधा दर्जन की संख्या में पुलिस वाले सड़क पर खड़े होकर बालू लादकर आ रही ट्रक और ट्रैक्टर को रोककर जबरिया अवैध वसूली का कार्य पिछले कई महीने से कर रहे हैं।

हालांकि जिस समय बालू की काफी किल्लत थी उस समय बालू के ट्रक और ट्रैक्टर मालिकों से अवैध वसूली का कार्य जोरों पर हो रहा था इस समय बालू के भाव में गिरावट होने की वजह से ट्रैक्टर मालिक पुलिस से आंख बचाकर भागने का काफी प्रयत्न करते हैं। लेकिन पुलिसकर्मी अपने वाहनों से दौड़ा कही ना कही इनको पकड़ लेते हैं, और अवैध वसूली करके ही दम ले रहे हैं। वहीं बालू के कारोबार करने वाले पुलिसिया वसूली से तंग आ गये है। क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 months ago