बिल्थरारोड (बलिया) भीमपुरा थाना क्षेत्र के नगरा-भीमपुरा मार्ग पर रविवार की शाम विशुनपुर बलेसर गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से एक बृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।आनन-फानन में आस पास के लोगों ने इसकी सूचना 100 नं पुलिस को दी।100 नं पुलिस ने मौके पर पहूंच बाइक सवार दो युवक को पकड़ लिया।
थाना क्षेत्र के मुन्नीलाल यादव (70) निवासी बिशुनपुर बलेसर रविवार की शाम को अपने डेरा पर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही अनियंत्री बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बृद्ध को गंभीर चोटें लग गयी। आसपास के लोगों ने घायल बृद्ध को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचायां वहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।मामले में बाइक सवार दो युवक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…