बिल्थरारोड (बलिया) लखनऊ से अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुचने पर दलित मृतका रेश्मी देवी के घर घटना के नौवें दिन शनिवार की शाम को क्षेत्रीय विधायक धनंजय कन्नौजिया ने जजौली गांव का दौरा किया और पीड़िता दलित रेश्मी देवी के घर पहुंच मामले की जानकारी ली।तथा न्याय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इसके पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया ने जजौली गांव में पहुंचते ही गांव के प्रधान आदि लोगों से मिलकर दोनों पक्ष के लोगों से वार्ता की तथा शाम को पीड़ित के घर पहुच कर सारी जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।जिससे आने वाले समय में कोई भी ऐसा कदम उठाने की हिमाकत न कर सके।
उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा,इसके साथ ही मृतका के आश्रितों की हर संभव मदद की जायेगी।उन्होंने पीड़िता के पति रामाशीष से मिल ढाढस बधाया तथा आश्वस्त किया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जायेगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…