बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी में मउ से नगरा जा रही बस को बाइक सवार तीन बदमाशों ने चालक व खलासी से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट ली। घटना के बाद दशहत व्याप्त है।
बताया जाता है कि आदित्य बस सर्विस बस नम्बर यूपी 54 टी 4663 सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे सवारी लेकर मऊ से नगरा की ओर जा रही थी। बस ज्योहीं अब्दुलपुर मदारी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बस को ओवरटेक कर ड्राइवर से गाड़ी रुकवा ली। जिसके बाद बस में प्रवेश कर खलासी रामकेवल यादव को मारने पीटने लगे। बस चालक निवासी कसेसर वीरबहादुर यादव को मारकर उसके पास मौजूद 1500 रुपये और उसकी मोबाइल छीन ली।
इसी बीच मौका पाकर बस कंडक्टर गांव में भाग निकला। बदमाशो ड्राइवर से पैसे और मोबाइल छीनने के बाद कंडक्टर को ढूढ़ने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद वो बाइक लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद जब कंडक्टर गांव में से आया तो ड्राइवर मालिक को इस घटना की सूचना दी। मालिक के कहने पर ड्राइवर बस को लेकर नगरा चला गया। जहाँ खलासी को दवा करवाई।
जब इस संबंध में थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बलिया होने की बात कहते हुए इस घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि लौटते हुए इसकी जांच करके बताता हूं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…