औचक निरीक्षक में मिले कई खामियां प्रधानाध्यापक के निलंबित के लिए भेजा संस्तुति

बलिया। जनपद के शिक्षा क्षेत्र बिल्थरारोड के खंड शिक्षा अधिकारी ने कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियां देख अवाक रह गये। विद्यालय में मिली अनियमितता के कारण उन्होंने प्रधानााध्यापक निलंबित करने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है।

बताया जाता है कि खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह द्वारा बिल्थरारोड क्षेत्र के रौसडा प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियां देख भड़क गये। जहां एमडीएम योजना की पोल खुल गयी। निरीक्षण में पाया कि रजिस्ट्रर पर 64 का नाम दर्ज है पर उपस्थित एक का भी नहीं।

प्रधानाध्यापक देवेन्द यादव के द्वारा भारी अनियमितताएं पायी गयी। प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम पंजिका पर 48 बच्चो की संख्या दर्ज किया गया था। यही नही प्रधानाध्यापक देवेन्द्र यादव द्वारा भोजन बनाने वाले कलम में सहायक अध्यापिका गीता देवी व रसोइया लालसा और मुन्नी देवी का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया था। उन्होंने बताया कि रसोईघर देखने पर प्रतिक हो रहा था कि वहां खाना ही नही बनता है। रंगाई पुताई भी कई वर्ष पहले की कराई गई थी।

इसके अलावे स्वेटर वितरण पंजिका पर प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चो का हस्ताक्षर स्वयं किया गया था। जिस पर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक देवेन्द्र यादव को निलंबित करने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है। इसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अहिरौली प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जहाँ पर 104 नामंकित बच्चो में मौके पर 69 बच्चे उपस्थित मिले। और सभी अध्य्यापक उपस्थित मिले।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

19 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago