बस के चालक—खलासी से मारपीट कर बदमाशों ने किया लूटपाट

बलिया। जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के अब्दुलपुर मदारी में मउ से नगरा जा रही बस को बाइक सवार तीन बदमाशों ने चालक व खलासी से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट ली। घटना के बाद दशहत व्याप्त है।

बताया जाता है कि आदित्य बस सर्विस बस नम्बर यूपी 54 टी 4663 सोमवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे सवारी लेकर मऊ से नगरा की ओर जा रही थी। बस ज्यो​हीं अब्दुलपुर मदारी स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पहुंची पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बस को ओवरटेक कर ड्राइवर से गाड़ी रुकवा ली। जिसके बाद बस में प्रवेश कर खलासी रामकेवल यादव को मारने पीटने लगे। बस चालक निवासी कसेसर वीरबहादुर यादव को मारकर उसके पास मौजूद 1500 रुपये और उसकी मोबाइल छीन ली।

इसी बीच मौका पाकर बस कंडक्टर गांव में भाग निकला। बदमाशो ड्राइवर से पैसे और मोबाइल छीनने के बाद कंडक्टर को ढूढ़ने लगे, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद वो बाइक लेकर भाग निकले। कुछ देर बाद जब कंडक्टर गांव में से आया तो ड्राइवर मालिक को इस घटना की सूचना दी। मालिक के कहने पर ड्राइवर बस को लेकर नगरा चला गया। जहाँ खलासी को दवा करवाई।

जब इस संबंध में थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय से पूछा गया तो उन्होंने बलिया होने की बात कहते हुए इस घटना से अनभिज्ञता जताई। कहा कि लौटते हुए इसकी जांच करके बताता हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago