Categories: Uncategorized

बलिया शेरगांव में पेट्रोल, गैस की खोज, जाने क्या है पूरा मामला

आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) दिल्ली द्वारा शेरगांव के बोहा ताल में भू-गर्भ टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। जिसके तहत जमीन के अंदर पेट्रोल, डीजल, खनिज पदार्थ सहित अन्य चीजों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट देहरादून के लैब में भेजी जाएगी।

ओएनजीसी के सुपरवाइजर, मैनेजर महिताब ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भू-गर्भ के अंदर क्या है, जिसके लिए सर्वे का काम अक्टूबर 2017 से चल रहा है। इसकी शुरूआत सुल्तानपुर जनपद से हुई है। जिसके बाद मऊ, आजमगढ़, अकबरपुर, सिवान सहित कई जनपदों में सर्वे का काम किया जा रहा है। बताया कि बीते वर्ष हवाई सर्वे के मैप के आधार पर चिह्नित किया गया। जिसके आधार पर जमीन के अंदर जांच की जा रही है। बताया कि जमीन के करीब 90 फीट अंदर होल किया जा रहा है, जहां पर विस्फोटक सामग्री भी डाली जा रही है, जिससे जमीन के अंदर कंपन आ सकें।

महिताब ने बताया कि जांच के दौरान भू गर्भ के अंदर कैमरा लगाया जा रहा है। कैमरे के आधार पर पिक्चर सीडी बनाई जा रही। साथ ही जमीन के अंदर क्या है, उसके पेपर भी निकाले जा रहे हैं। देहरादून लैब में सीडी और पेपर दिया जाएगा, जिसके आधार पर वैज्ञानिक खोज करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago