बलिया- मोदी और योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति ने सरेंडार किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही देवी-देवताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के एक आरोपित ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इस मामले के दो आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, चौथा अभी फरार चल रहा है।
फरवरी के अंतिम सप्ताह में व्हाट्सअप पर पीएम-सीएम व देवी-देवताओं के खिलाफ अपशब्द कहते हुए इसका वीडियो वॉयरल हुआ था। इस मामले में एक भाजपा कार्यकर्त्ता की तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने 23 फरवरी को चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इनमें से दो आरोपितों बाराडीह लवाईपट्टी निवासी अनिल कुमार व सन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस बाकी दो की तलाश कर रही थी, इसी बीच शाहिल उर्फ शेरु ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एसओ भीमपुरा जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि एक अन्य अरोपी इंदल कुमार की तलाश की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago