वाराणसी, बलिया रूट पर छह पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

वाराणसी सिटी और सारनाथ के बीच हो रहे दोहरीकरण और इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छह मार्च से 15 मार्च तक डेमू समेत पैसेंजर ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। 06 मार्च एवं 07 मार्च को डेमू समेत 6 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त कर दी गई जबकि 15 मार्च तक के लिए कुछ ट्रेनों का परिचालन सीमित किया गया है।

मंगलवार को डेमू सवारी गाड़ी का परिचालन निरस्त होने से स्टेशन यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से लोकल सवारियों को सड़क मार्ग से गंतव्य को जाना पड़ा, जबकि मुख्य स्टेशनों पर जाने वाले लोगों को एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करनी पड़ी।

स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी सिटी और सारनाथ के मध्य चल रहे दोहरीकरण और इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह एवं सात मार्च को 75104 /75103 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू, 55163 /55164 औड़िहार -शाहगंज सवारी गाड़ी, 55133 /55134 वाराणसी सिटी – बलिया सवारी गाड़ी का परिचालन निरस्त कर दिया गया।

इसके अलावा कुछ गाड़ियों को औड़िहार और सारनाथ तक सीमित किया गया है, इसमें गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी(अप/डा.) गोरखपुर-औड़िहार तक ही चलेगी। आजमगढ़-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी भी अब आजमगढ़ एवं औड़िहार तक ही संचालित होगी।

भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 06 मार्च से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी-सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं भटनी-सारनाथ-भटनी के बीच चलेगी।

जबकि 15 मार्च को 75113 /75114 डेमू गाड़ी भटनी-औड़िहार -भटनी के मध्य चलेगी। इसी तरह छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया-छपरा के बीच संचालित की जाएंगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago