बलिया के बड़ौदा यूपी बैंक की सवंरा शाखा में हुए 21.57 लाख रुपये के गबन के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय, कैशियर स्वामीनाथ राम और चपरासी सुनील यादव को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में लगातार जांच चल रही थी। इस जांच के दौरान ही पता चला कि तीनों आरोपियों ने मिलकर यह वारदात को अंजाम दिया। रसड़ा थाना प्रभारी रत्नेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सवंरा स्थित मंगरू चाय की दुकान से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शाखा प्रबंधक चंद्रभूषण राय बलिया के शिव बिहार कालोनी के रहने वाले हैं, कैशियर स्वामीनाथ राम रसड़ा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव के निवासी हैं, जबकि चपरासी सुनील यादव फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव के मन्नूपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…