बलिया में बाग़ी हुए भाजपा के कार्यकर्ता! भरत सिंह का टिकट कटने पर विरोध

बलिया लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद भरत सिंह का टिकट कटने के बाद अब उनके समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। उनके समर्थकों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया और केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र सिंह वापस जाओ के भी नारे लगाए। कार्यकर्ता यहां से टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं।  का टिकट काटकर भाजपा हाईकमान द्वारा भदोही के सांसद दोकटी निवासी वीरेंद्र सिंह मस्त को प्रत्याशी बनाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैरिया में प्रदर्शन किया, जुलूस निकाले व मस्तजी वापस जाओ के नारे लगाए। कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी-भरत सिंह जिंदाबाद, अमित शाह- भरत सिंह जिंदाबाद के नारे भी लगाए।

बुधवार को सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मैनेजर सिंह के प्रतिमा के निकट बैरिया त्रिमुहानी पर एकत्र हुए, जो हाथ में नारे लिखे तख्ती लेकर जुलूस निकाला।

चार सासंदों की सीटों में हुआ था बदलाव 

दरअसल भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 29 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। इसमें चार सांसदों के सीटों में बदलाव किया गया था। भदोही से सांसद विरेंद्र सिंह को बलिया, आगरा से सांसद राम शंकर कठेरिया को इटावा, पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी को सुल्तानपुर और सुल्तानपुर से सांसद वरूण गांधी को पीलीभीत से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया गया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago