बलिया के वर्तमान सांसद सांसद भरत सिंह अपना टिकट काटे जाने पर बीजेपी नेतृत्व से नाराज हैं. बलिया ख़बर से बात करते हुए उन्होंने कहा ‘ ये मेरी लिए अप्रत्याशित है मेरे ख़िलाफ़ कुछ शरारती लोगों द्वारा साज़िश की गई है. मेरी सेहत के बारे में दुष्प्रचार किया गया है कि भरत सिंह बीमार है. तीन बार विधायक रहा हूँ 2014 में सांसद बना बलिया की जनता मुझे चाहती है, क्या यही मेरी गलती है?’ संसद में मेरी 100 प्रतिशत उपस्थिथि रही है क्या यही मेरी गलती है .
उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने अपनी सीट पर जनता की भावनाओं का आदर नहीं किया वह लोग वहां से तिरस्कृत होकर भागकर बलिया आ गए. मेरे खिलाफ साजिश करते रहे ‘ गौरतलब है कि वीरेंद्र सिंह मस्त, जिनको बीजेपी ने बलिया से उम्मीदवार बनाया है, पिछली बार भदोही से सांसद थे.
भरत सिंह ने कहा कि ‘जो आदमी तीन बार जहां से सांसद रहा वह अपनी सीट के लिए पक्का नहीं है. मैं बलिया का चौकीदार हूं. जनता ने 2014 में मुझे चौकीदार बनाया है. मेरा फर्ज है कि मैं जनता को आगाह करूं. नेतृत्व इस फैसले पर पुनर्विचार करे. सब ठीक था लेकिन कल भदोही में हंगामे के बाद यह टिकट दिया गया है.’ उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को चेतावनी दी कि ‘ पार्टी के लिए यह फैसला नुकसानदेह होगा.’
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…