Categories: बलिया

बलिया में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की मौत

बलिया में नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा शिवरामपुर गंगा पुल पर शाम करीब 4 बजे हुआ। मृतक की पहचान बिहार के सेमरी थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी बब्लू यादव (28) के रूप में हुई है। वह अपने रिश्तेदारों को बलिया छोड़कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। शिवरामपुर गंगा पुल पर सामने से आ रही मजिस्ट्रेट लिखी सूमो गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से घायल बब्लू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। बब्लू के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी हैं। मृतक के बेटे का मुंडन संस्कार महज दो दिन पहले 31 जनवरी को हुआ था। बबलू की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

एएसपी दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया थाना दुबहड़ क्षेत्र में नायब तहसीलदार सदर की गाड़ी की बाइक से टक्कर हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago