बलिया के बेल्थरा रोड स्थित बिठुआं गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसने पति से हुए विवाद के बाद आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार की है। जहां 27 वर्षीय खुश्बू ने परिवार को खाना खिलाने के बाद अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के समय खुश्बू का पति सोनू बैंक से पैसे निकालने गया था। जब परिवार के लोग खुश्बू को बुलाने उसके कमरे तक पहुंचे, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला।
इसके बाद परिजनों ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि राममनोहर गांधी को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने 11 बजे मौके पर पहुंचकर खिड़की से देखा तो खुश्बू दुपट्टे से पंखे पर लटकी हुई थी। सूचना मिलते ही सीयर चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां खुश्बू का शव पंखे से लटका मिला। उसका एक घुटना बेड पर टिका हुआ था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। क्राइम इंस्पेक्टर राजेंद्र पांडेय के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना का कारण पति-पत्नी के बीच सुबह हुई कहासुनी हो सकती है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…