Categories: बलिया

बलिया में कार बेकाबू होकर मकान से टकराई, हादसे में 1 युवक की मौत, 2 घायल

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के बहेरी चट्टी के पास दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर मकान से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, रेवती थाना क्षेत्र के पियरौटा निवासी 40 वर्षीय कौशल सिंह पुत्र रणजीत सिंह अपने दो रिश्तेदारों 32 वर्षीय मंटू सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह और 27 वर्षीय रितेश सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी फरीदपुर (पचखोरा) थाना गड़वार के साथ सिकंदरपुर की तरफ जा रहे थे।बहेरी चट्टी के पास चालक को झपकी आ गई। जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर पास में स्थित मकान से टकराते हुए गड्ढे में चली गई।

टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना चौकी इंचार्ज मासूमपुर सूर्यनाथ यादव को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक के बगल में बैठे गंभीर रूप से घायल कौशल सिंह को काफी प्रयास के बाद गाड़ी से बाहर निकाला, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सीएचसी सिकंदरपुर भिजवाया। जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago