बिल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन के भाई से चार लाख की लूट, फायर करते हुए भागे बदमाश

बलिया। बिल्थरारोड नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के बड़े भाई अरुण कुमार गुप्त से 4 लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर 3 की संख्या में बाइक सवार बदमाश कट्टे से फायर करते हुए भाग निकले। रविवार की देर शाम करीब 8 बजे हुई इस घटना से नगर में हड़कम्प मच गया।

नगर के इमिलिया मोड़ पर अरुण कुमार गुप्ता पार्वती ट्रेडर्स के नाम से गल्ले का थोक कारोबार करते हैं। शाम को दुकान बंद कर बाइक से दुकान का कैश लेकर घर जा रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले ही अजीमाबाद गली में बांके सिंह के मकान के पास बदमाश पीछे से पहले धक्का दिए और रुपयों से भरा बैग छिनने लगे। विरोध करने पर कट्टा से फायर कर दिए, जिससे अरूण दहशत में आ गये। फिर बैग छीन बदमाश फरार हो गये। अरुण कुमार गुप्त को सीएचसी सीयर में उपचारार्थ भर्ती कराया गया, लेकिन उन्हें हदस के अलावा कुछ नही पाया गया। घटना की सूचना पाकर अस्पताल में सैकड़ो की संख्या में लोगो की भीड़ एकत्र हो गयी थी। घटना स्थल से फ़ायरशुदा एक कारतूस पाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago