बलिया- पुलिस टीम से लालबालू तस्करों में मची भगदड़, लाखों का बालू कराया नष्ट

बलिया। जनपद के गंगातटवंध पर हो रहे अवैध करोबार के खिलाफ उत्तर प्रदेश व बिहारी पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर तस्कारों द्वारा गंगा किनारे इक्टठा किेये गये लाल बालू को ​कब्जे में लेकर नष्ट कराया। वहीं दिन भर चली इस अभियान से बालू तस्करों में भगदड़ मच गयी।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश व बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए बकुल्हां-संसार टोला तटबंध पर बालू तस्करों द्वारा इकट्ठा करके रखा गया करीब 50 लाख से भी अधिक का लाल बालू जेसीबी मशीन लगा कर बन्धे के किनारे के खड्ड में गिरवा कर नष्ट कराया गया। इस कार्यवाई से गंगा के दोनों तरफ के घाटों पर भगदड़ मची गयी।

कार्यवाई के चलते तस्कर मौके से गायब हो गये। इतना ही नही बिहार राज्य के सारण जिले के रिविलगंज थानान्तर्गत सिताब दियारा के कई टोलों में स्टाक करके रखा गया बालू भी मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन से तहस नहस करा दिया।.

बताया गया कि गंगा तटवर्ती इलाके में दोकटी थाना व लालगंज पुलिस चौकी क्षेत्र में रोज सैकड़ो ट्रैक्टर बालू की तिजारत पुलिस व तस्करों के गठजोड़ से धड़ल्ले से चल रहा है। बालू ले जाने में ट्रैक्टरों का उपयोग हो रहा है। इस बीच घाघरा तट जिसके इस पार का काफी हिस्सा बिहार मे पड़ता है। जहां यूपी पुलिस लाचार हो जाती है।

सूत्रों की माने तो बालू तस्करों में भी बर्चस्व को लेकर आपसी तनातनी बढ गई है। बिहार के रिविलगंज व यूपी के बैरिया थाने द्वारा की गई। इस अकस्मात की कार्यवाही से बालू तस्करों में अफरा तफरी मची हुई है। पचास लाख से अधिक का बालू नष्ट किया गया है। सूत्र बताते है कि यह संयुक्त आकस्मिक कार्यवाही कुछ दिनो तक चलेगी। वहीं अवैध लाल बालू के कारोबारियों में हड़कम् मचा हुआ है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago