उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया गांव की है. जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. पलटने से पहले वह एक पेड़ से टकराई थी. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं, घटना के बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.
ग्रामीणों ने आनन-फानन मे घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवकों को वाराणसी रेफर कर दिया. कहा जा रहा है दोनों घायल युवकों की स्थिति दयनीय है. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों शवों की जांच-पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…