बलिया- मामुली विवाद में मारपीट, आधा दर्जन घायल

शहर से सटे पिपरा माफी व जमुआं गांव के लोगों के साथ बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों का इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष के करीब चार दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव की चट्टी पर स्थित एक चाय की दुकान पर दो युवक बैठे हुए थे। किसी बात को लेकर उनके बीच पहले कहासुनी व फिर मारपीट हो गयी। इसकी जानकारी होने के बाद दोनों परिजन व गांव के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से लैस होकर टूट पड़े। इस दौरान दोनों ओर से ईट-पत्थर भी चलने लगा। दो पक्षों में संघर्ष शुरु होने के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गयी तथा लोग दशहत में हो गये। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गये तथा मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया।

इस वारदात में जमुआं गांव के 22 वर्षीय संतोष सिंह, 15 वर्षीय अनुभव सिंह, 20 वर्षीय चंदन सिंह तथा 18 वर्षीय ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह घायल हो गये। इस मामलें में जमुआं निवासी राम विक्रम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पिपरा माफी निवासी मुन्ना खां समेत आधा दर्जन नामजद तथा 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी श्रीपर्णा गांगुली का कहना है कि दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों से ओर से मारपीट हुई है। बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago