बलिया: मनियर क्षेत्र में निर्धारित रेट से अधिक में बिक रही है यूरिया

बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव किसान समाधान केन्द्र से इन दिनों किसानों को यूरिया के निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर मिलने से उनकी मुश्किले बढ़ गयी है। किसानों ने बताया कि केन्द्र यूरिया की साटेज बताकर किसानों को निर्धारित मूल्य से 20 से 50 रूपये की अवैध वसूली की जा रही हैं। वहीं किसानों द्वारा यूरित खरीदारी की रसीद मांगी जा रही है तो केन्द्र संचालक द्वारा जनपद मुख्यालय विभाग के अधिकारियों से रसीद मिलने की बात कहीं जा रही है। अधिक मूल्य पर यूरिया की खरीदारी से किसान परेशान है।

किसानों ने बताया कि क्षेत्र के बड़ागांव, लोहटा किसान समाधान केंद्र पर मिलने वाली यूरिया उचित मूल्य से कहीं अधिक पर बेची जा रही है। बताया कि केन्द्र संचालक ​द्वारा पहले को यूरिया एक दो दिन निर्धारित रेट पर बेचते है। इसके बाद वे यूरिया का साटेज बता देते है। बाद में उसी यूरिया को निर्धारित रेट से बीस से पचास रूपये अधिक मूल्य पर किसानों को बेचते है। जब किसान यूरिया की रसीद मांगते है तो उन्हें कड़क लहजे में समझाते हुए रसीद के लिए जनपद मुख्यालय भेजकर विभाग के अधिकारियों से ले लेने की बात करती है।

किसानों ने यूरिया में हो रही धांधली की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित किसान समाधान केन्द्रों का संघन तालाशी कर किसानों को उचित मूल्य में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 days ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

6 days ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

7 days ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

7 days ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

7 days ago