बलिया: नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मिली भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां

बलिया। जनपद के नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को उस समय अफरा—तफरी मच गयी जब औचक निरीक्षण करने पहुँचे उपजिलाधिकारी रसड़ा ने दवाई की जांच की। जिसमें भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइंया मिली। इस सम्बंध में पूछने पर डॉट्स पर मौजूद कर्मचारी कोई जबाब नही दे पाये। वहीं इमरजेंसी की चाभी भी प्रभारी चिकित्साधिकारी के पास न मिलने पर भड़क गये। उन्होंने ​प्रभारी चिकित्साधिकारी को जमकर फटकार लगाया। उन्हेांने सभी एक्सपायरी दवाओं को सील कर दिया।

बताया जाता है कि विकास खण्ड नगरा का निरीक्षण करने पहुँचे एसडीएम रसड़ा ज्ञान प्रकाश यादव ने ब्लाक सम्बन्धित सभी पत्रावलियों का जांच करने के उपरांत अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर निरीक्षण करने पहुँच गए। अस्पताल पर अचानक एसडीएम को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मच गया।निरीक्षण करने पहुचने एसडीएम ने सबसे पहले दवाओं की जांच की जिसमे दवाए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की मिली।इन्ही दवाओं में मलेरिया से सम्बंधित एक दवा की 51 शीशियां मिली जो अक्टूबर 2018 में ही एक्सपायर हो चुकी है।जांच के दौरान दवा के सापेक्ष स्टाक रजिस्टर भी पूर्ण नही था।एसडीएम ने जब दवा रखी आलमारी को खोलने के लिए डॉट्स पर मौजूद कर्मचारी को कहा तो उसने चाभी न होने की बात कही।

इसपर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से चाभी के बाबत पूछा।जिसपर पीएचसी प्रभारी द्वारा कोई चाभी पास में न होने की बात कहने पर तमतमाए उपजिलाधिकारी ने एमओ आइसी को फटकार लगाते हुए आगे से अस्पताल के सभी अलमारियों की एक एक चाभी बनवा कर अपने पास रखने का निर्देश दिया।इसके साथ ही एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से सीडीटीवी कैमरा एवं अन्य कमियों को सुधारने के लिए कार्ययोजना बनाकर बीडीओ नगरा के पास भेजने को कहा।निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, बीडीओ नगरा रामअशीष, सीएचसी प्रभारी डा. अमित राय आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago