बलिया। जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव किसान समाधान केन्द्र से इन दिनों किसानों को यूरिया के निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर मिलने से उनकी मुश्किले बढ़ गयी है। किसानों ने बताया कि केन्द्र यूरिया की साटेज बताकर किसानों को निर्धारित मूल्य से 20 से 50 रूपये की अवैध वसूली की जा रही हैं। वहीं किसानों द्वारा यूरित खरीदारी की रसीद मांगी जा रही है तो केन्द्र संचालक द्वारा जनपद मुख्यालय विभाग के अधिकारियों से रसीद मिलने की बात कहीं जा रही है। अधिक मूल्य पर यूरिया की खरीदारी से किसान परेशान है।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र के बड़ागांव, लोहटा किसान समाधान केंद्र पर मिलने वाली यूरिया उचित मूल्य से कहीं अधिक पर बेची जा रही है। बताया कि केन्द्र संचालक द्वारा पहले को यूरिया एक दो दिन निर्धारित रेट पर बेचते है। इसके बाद वे यूरिया का साटेज बता देते है। बाद में उसी यूरिया को निर्धारित रेट से बीस से पचास रूपये अधिक मूल्य पर किसानों को बेचते है। जब किसान यूरिया की रसीद मांगते है तो उन्हें कड़क लहजे में समझाते हुए रसीद के लिए जनपद मुख्यालय भेजकर विभाग के अधिकारियों से ले लेने की बात करती है।
किसानों ने यूरिया में हो रही धांधली की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित किसान समाधान केन्द्रों का संघन तालाशी कर किसानों को उचित मूल्य में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…