बलिया: भाजपा विधायक से नहीं मिले डीआईओएस, उठा हाईप्रोफाइल बवंडर

बलिया। वैसे तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहले से ही ‘बवंडर’ का अड्डा है, लेकिन सोमवार को कार्यालय पर एक अलग तरह का बवंडर उठा, जिससे प्रशासनिक गलियारे की हलचल बढ़ गयी। ‘

शिक्षकों के मामले को लेकर डीआईओएस नरेन्द्र देव से मिलने पहुंचे बैरिया विधायक ने तब बड़ा बखेड़ा खड़ा कर दिया, जब डीआईओएस नरेंद्रदेव उनसे मिलने से इंकार कर दिया। इसके बाद हाई प्रोफाइल ड्रामा शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। विधायक सुरेंद्र सिंह इस जिद पर अड़ गए कि जब तक डीआईओएस आकर नहीं मिलेंगे, तब तक वे जिला विद्यालय निरीक्षक कक्ष से नहीं हटेंगे।

 

उन्होंने मोबाइल पर भी मिलने को कहा, जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने आवास के अंदर से ही बताया कि वे विधायक से उनके आवास पर जाकर मिल लेंगे। यहां नहीं मिल सकते। यह बात विधायक को और नागवार लगी और मामला कुछ मिनटों में ही बड़ा रूप लेने लगा। कई शिक्षक और कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी अरूण कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विश्राम, नगर कोतवाल शशिमौली पांडेय भी मौके पर पहुंचे और डीआईओएस और विधायक के बीच वार्ता कराने का प्रयास करने लगे।

 

देर शाम तक विधायक और डीआईओएस अपने-अपने जिद पर अड़े रहे। शाम सात बजे तक भी जब डीआईओएस किसी की नहीं सुने तो सिटी मजिस्ट्रेट ने विधायक को बताया कि डीआईओएस अभी मानसिक रूप से परेशान हैं। उनका कहना है कि वे किसी से भी बात करने की स्थिति में नहीं हैं। दबाव बनाने पर उनके साथ कुछ भी हो सकता है। इसके बाद विधायक माने और डीएम से मिलकर अपनी बात रख लौट गए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago