बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली कटौती की शिकायत पर शुरू हुआ विवाद बड़ा बवाल बन गया। बीजेपी नेता मुन्ना बहादुर सिंह ने शनिवार को बिजली विभाग के इंजीनियर श्रीलाल सिंह को दफ्तर में ही जूते से पीट दिया। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
रविवार को जब पुलिस मुन्ना बहादुर को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रही थी, तो उन्होंने पुलिस गाड़ी में बैठने से इनकार कर दिया। इस दौरान उनके समर्थक भी अस्पताल परिसर में जुट गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हालात बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों को मुन्ना को घसीटकर गाड़ी में बैठाना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बिजली कटौती की शिकायत लेकर मुन्ना बहादुर इंजीनियर श्रीलाल सिंह के दफ्तर पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। आरोप है कि गुस्से में आकर मुन्ना ने इंजीनियर को जूते से पीट दिया और जातिसूचक गालियां दीं। जबकि मुन्ना का कहना है कि इंजीनियर और कर्मचारी उनके साथ अभद्रता कर रहे थे।
घटना के बाद इंजीनियर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर इंजीनियर का मेडिकल कराया। रविवार को पुलिस ने मुन्ना बहादुर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी की।
इस पूरे मामले ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ इंजीनियर संघ और कर्मचारी संगठन विरोध में उतर आए हैं, वहीं मुन्ना बहादुर के समर्थक इसे जनसमस्या से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…