बलिया। आजमगढ़ के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव ने रविवार को बलिया के गौरी मदनपुरा स्थित गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पहुंचकर बीपी मंडल की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति एवं सपा कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा के बाद मीडिया से बातचीत में धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों जगह भाजपा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए जातीय और धार्मिक मुद्दों को उछाल रही है।
सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज बनकर हमेशा संघर्ष करती रही है और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लगातार विरोध करती रहेगी।
पूजा पाल प्रकरण पर प्रतिक्रिया
पत्रकारों द्वारा जब उनसे सांसद पूजा पाल के हालिया बयान—सपा से जान का खतरा—पर सवाल पूछा गया, तो धर्मेंद्र यादव ने इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया। उन्होंने कहा, “सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ कहा है कि पूजा पाल को खतरा बीजेपी से है।”
उन्होंने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। यादव ने कहा कि भाजपा इस तरह के हथकंडों से जनता को गुमराह नहीं कर पाएगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने बीपी मंडल के आदर्शों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…