बलिया पहुचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दया शंकर सिंह ने बुधवार को मायावती पर एक बार फिर विवादित टिप्पड़ी करते हुए उन्हें ‘हठी महिला’ करार दिया.
हाल में दोबारा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने के बाद अपने गृह जिले बलिया आये सिंह ने कहा कि बसपा कोई दल नहीं, बल्कि ‘परचून की दुकान’ है. वर्ष 2016 में बसपा प्रमुख के प्रति की गई टिप्पणी के प्रकरण में उन्हें मिले जनसमर्थन के कारण मायावती जैसी ‘हठी महिला’ को भी पीछे हटना पड़ा था.
भाजपा नेता ने कांग्रेस और सपा पर भी तीखे हमले किए और कांग्रेस को मां-बेटे की, जबकि सपा को बाप-बेटे की पार्टी बताया.
बता दें, दयाशंकर सिंह ने जुलाई 2016 में मायावती को लेकर विवादित बयान दिया था. मामले के तूल पकड़ने पर उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया था. करीब 10 दिन तक लापता रहने के बाद उन्हें 29 जुलाई को बिहार के बक्सर में गिरफ्तार किया गया था. बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था. बाद में उन्हें पार्टी ने वापस ले लिया था.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…