Categories: देश

मध्य प्रदेश की दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा को तगड़ा झटका

मध्य प्रदेश की दोनों विधानसभा सीटों, मुंगावली और कोलारस में कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। जहां मुंगावली से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के बाई साहब यादव को 2000 वोटों से हराया वहीं  कोलारस सीट से कांग्रेस के महेंद्र सिंह यादव ने बीजेपी के देवेंद्र जैन को 8000 वोटों से पटखनी दी है। बता दें कि इस उपचुनाव को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा था। अब नतीजों की घोषणा के बाद शिवराज के जादू पर सिंधिया का दबदबा भारी पड़ा है। इससे पहले, मुंगावली में मतगणना के 15 चरण पूरे हुए थे। इससे पहले 24 फरवरी को दोनों विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। मुंगवाली में 77.05 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था तो कोलारस में 70.4 फीसदी वोटिंग हुई थी। मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोलारस उपचुनाव के वोटों की गिनती 23 राउंड में और मुंगावली में मतों की गणना 19 राउंड में हुई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago