बलिया के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार को पहले दिन सकुशल संपन्न हो गई। शासन की सख्ती का असर इस परीक्षा में साफ तौर पर दिखा।
पहली पाली में मुंशी-मौलवी की परीक्षा में कुल 3875 परीक्षार्थियों में 1280 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। बाकी 2595 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।
शासन की मंशा के अनुरूप शूचितापूर्ण व नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हें। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कृष्णकांत राय ने कई परीक्षा केंद्र पर भ्रमण कर शूचिता का जायजा लिया।
वहीं शाम की पाली में समाज कल्याण अधिकारी तिलकधारी भी पर्याप्त मात्रा में फोर्स के साथ परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…