बलिया : नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार, दो गिरफ्तार

बलिया-  रेवती थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ उसके ही गांव के पांच युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अगस्त की रात किशोरी शौच के लिये खेत की तरफ जा रही थी तभी कुछ लोग उसे एक झोपड़ी में उठा ले गये और उससे सामूहिक बलात्कार किया।

आरोप है कि अभियुक्तों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बना लिया और वारदात के बारे में किसी को कुछ बताने पर हत्या करने की धमकी दी। डर की वजह से किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया।

बाद में चार अगस्त को एक आरोपी ने किशोरी को रात में बुलाया। इंकार करने पर पूर्व में बनायी गयी वीडियो फेसबुक पर डालने की धमकी दी।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के बाद किशोरी ने परिजन को अपने साथ हुई वारदात के बारे में बताया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago