बलिया। जनपद के नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को उस समय अफरा—तफरी मच गयी जब औचक निरीक्षण करने पहुँचे उपजिलाधिकारी रसड़ा ने दवाई की जांच की। जिसमें भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइंया मिली। इस सम्बंध में पूछने पर डॉट्स पर मौजूद कर्मचारी कोई जबाब नही दे पाये। वहीं इमरजेंसी की चाभी भी प्रभारी चिकित्साधिकारी के पास न मिलने पर भड़क गये। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को जमकर फटकार लगाया। उन्हेांने सभी एक्सपायरी दवाओं को सील कर दिया।
बताया जाता है कि विकास खण्ड नगरा का निरीक्षण करने पहुँचे एसडीएम रसड़ा ज्ञान प्रकाश यादव ने ब्लाक सम्बन्धित सभी पत्रावलियों का जांच करने के उपरांत अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पर निरीक्षण करने पहुँच गए। अस्पताल पर अचानक एसडीएम को देख स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कम्प मच गया।निरीक्षण करने पहुचने एसडीएम ने सबसे पहले दवाओं की जांच की जिसमे दवाए भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की मिली।इन्ही दवाओं में मलेरिया से सम्बंधित एक दवा की 51 शीशियां मिली जो अक्टूबर 2018 में ही एक्सपायर हो चुकी है।जांच के दौरान दवा के सापेक्ष स्टाक रजिस्टर भी पूर्ण नही था।एसडीएम ने जब दवा रखी आलमारी को खोलने के लिए डॉट्स पर मौजूद कर्मचारी को कहा तो उसने चाभी न होने की बात कही।
इसपर उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी से चाभी के बाबत पूछा।जिसपर पीएचसी प्रभारी द्वारा कोई चाभी पास में न होने की बात कहने पर तमतमाए उपजिलाधिकारी ने एमओ आइसी को फटकार लगाते हुए आगे से अस्पताल के सभी अलमारियों की एक एक चाभी बनवा कर अपने पास रखने का निर्देश दिया।इसके साथ ही एसडीएम ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को अस्पताल में सुरक्षा की दृष्टि से सीडीटीवी कैमरा एवं अन्य कमियों को सुधारने के लिए कार्ययोजना बनाकर बीडीओ नगरा के पास भेजने को कहा।निरीक्षण के दौरान ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, बीडीओ नगरा रामअशीष, सीएचसी प्रभारी डा. अमित राय आदि मौजूद रहे।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…