बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने जिला, तहसील, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। वे तहसील दिवस में आने वाले मामलों का निस्तारण त्वरित गति से करे। कहा कि निस्तारण समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए।
जिलाधिकारी मंगलवार को बिल्थरारोड तहसील मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे थे। फरियादियो से सीधे रू-ब-रू होते हुये उन्होने उनकी समस्याएं सुनी व मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बुलाकर समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में उन्होने निस्तारण की समय सीमा निर्धारित करते हुये निर्देश दिए कि निर्धारित तिथि तक निस्तारण सुनिश्चित करें। पिछले तहसील दिवस के लम्बित प्रकरण के सम्बन्ध मे सम्बन्धित अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की और कहा लम्बित मामले तत्काल निस्तारण करें।
20 नवम्बर के सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रकरण का निस्तारण न करने पर उन्होने कडी़ नाराजगी जाहिर करते हुये पूर्ति निरीक्षक को चेतावनी लेटर देने के निर्देश दिए। बैरिया के ,चांद दियरा मे पेन्शन योजना की जिलाधिकारी द्वारा एक कमेटी से जांच कराये जाने पर काफी संख्या में लाभार्थी अपात्र पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए। वार्ड- 7 बेल्थरारोड निवासी आरती द्वारा पेंशन का अनुरोध किये जाने पर प्रोवेशन अधिकारी को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उभांंव निवासी मकबूल ने वारिस प्रमाण पत्र की मांग पर तहसीलदार को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। बस स्टैण्ड बेल्थरा रोड मे गन्दगी, जल भराव, की समस्या तथा वहां पर शौचालय की डिमांड पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उप जिलाधिकारी व एआरएम रोडवेज़ समस्या का समाधान करें।
नगर पंचायत बेल्थरारोड के पन्नालाल कटरा मोहल्ले मे सड़क, इन्टर लाकिंग व नाला निर्माण मे अनियमितता की शिकायत पर पर उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वह मौके का निरीक्षण करें और कार्य अधोमानक पाये जांय तो इन्जीनियर, ठेकेदार आदि के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए जिलाधिकारी ने तमाम जमीनी विवादो मे तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करायें। उप जिला अधिकारी बेल्थरा रोड विपिन कुमार जैन ने भी संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी।
ग्राम पंचायत कुशहांभांड़ की प्रधान ने कुशहांभाड़ स्थित माइनर के बन्धन टूटने से फसल का मुआवजा देने व माइनर सही कराने का अनुरोध किया जिस पर जिला अधिकारी ने सिंचाई विभाग के इन्जीनियर को मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाविकास अधिकारी शशिमौलि मिश्र, प्रोवेशन अधिकारी के के राय, सी एम ओ, एस पी राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…